रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड अंतर्गत मिथिला की प्रसिद्ध देवघर कपिलेश्वर स्थान में आगामी 26 फरबरी को होने वाले महाशिवरात्रि, शिव विवाहोत्सव शिवपूजन एवं मेला के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कपिलेश्वर स्थान विवाह भवन के प्रांगण में प्रभारी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार एवं थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया। बैठक में पंडा परिवार के साथ मेला कमिटी कपिलेश्वर धाम रहिका समेत प्रखंड क्षेत्र के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य,सरपंच एवं गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था।बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की काफी दूर-दूर से लोग यहा शिवरात्रि के अवसर पर पूजा और दर्शन करने को आते हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण व्यवस्था में जलाभिषेक को लेकर, आने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन सभी तरह के सुबीधा उपलब्ध कराने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शौचालय,पेयजल,बिजली के साथ ही मेडिकल टीम एवं आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को चाहिए सांप्रदायिक सदभाव को ध्यान में रखते हुए शिवरात्रि महा पर्व को आयोजित करने में अपना सहयोग स्थापित करना चाहिए। किसी भी तरह की अशांति उत्पन्न नही हो इस बात को लेकर आप लोग प्रशासन को सहयोग करें। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी किसी भी प्रकार की हुरदंग मचाने वाले को किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा। असामाजिक तत्वों बाहर से भी आकर शांति को भंग कर सकता है। ऐसे लोगों पर भी पैनी नजर बनाए कर रखा जाएगा। वही रहिका थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा की गलत अफवाहों से बचे। यदि इस तरह की कोई सुचना मिलती है तो आप प्रशासन को तुरंत सुचित करें साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में बनाये गये गाइडलाइन के अनुरूप ही पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया जायेगा।
साथ ही मेला कमिटी एवं पंडा समाज प्रशासन के साथ सहयोग में रहे, प्रशासन पूर्ण सजग है हम इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं करेंगे। असमाजिक तत्वों पर हमारी पूरी नज़र है। किसी तरह की अशांति नही फैले। इस बैठक में उपस्थित सदस्य प्रभात रंजन,रामभरोस राय,नितेश कुमार, राजकिशोर सफी,आचार्य संतोष झा पंडा, मोहम्मद शमीम नरेंद्र चौरसिया, शिव कुमार, शत्रुघ्न भंडारी, लालबाबू भंडारी,उपेंद्र माली,चंद्र मोहन भंडारी, पिंटू यादव,शिवनारायण यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।




