रिपोर्ट अनमोल कुमार
खूंटी। एपीपी एग्रीगेट खूंटी के एक एकड में फैले में मशरूम उत्पादन केन्द्र का भ्रमण कर साहेबगंज के झारखण्ड राज्य लेवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी की सैकड़ों महिलाएं काफी प्रसन्न और उत्साहित हुए। बने हुए झोपड – पट्टी, सोलर एनर्जी , बैक्ट़ी,जलापूर्ति पाइप का लघु चलन्त गृह में मशरूम उत्पादन विधियों को देखकर भ्रमकारी प्रतिभागी गण काफी खुश हुए। कृषि फर्म में उपस्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची से प्रशिक्षित कुशल एवं दक्ष प्र शिक्षिका द्वारा मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण भी दिया गया।
तदोपरांत खूंटी – रांची रोड बिरहू मोड़ स्थित एपीपी मशरूम मार्ट और फूड सेन्टर का भ्रमण कराया गया, जहाँ एपीपी एग्रीगेट खूंटी के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने मशरूम से निर्मित विविध उत्पादों मशरूम मडुआ लड्डू, मशरूम मेंथी लड्डू, मशरूम गोंद लड्डू, बड़ी, पापड, अचार, नमकीन ,मिक्चर, पेडा, बिस्कुट आदि की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मूल्यसंबर्धक उत्पाद के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन में कम पूंजी, कम जगह और कम मेहनत से अधिकाधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं।
इसके बाद प्रतिभागियों को भवानी नगर में एपीपी एग्रीगेट खूंटी के मुख्यालय का भ्रमण का भ्रमण कराया गया। वहाँ मशरूम बीज उत्पादन केन्द्र मे, बीओडी , एक्यूबेटर, ड़रायर आदि विविध यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी, पूनम संगा ने दिया। इसके बाद उत्पाद प्रसंस्करण इकाई और पैकेजिंग इकाई का भ्रमण कराया गया, जिससेे भ्रमणकारी प्रतिभागी बेहद प्रभावित और आश्यर्यचकित हुए।




