निजी कार्यक्रम में शामिल होने गया पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

बिहार के गया मे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। भारी भीड़ के बीच नड्डा कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते रहे। जब भीड़ हद से ज्यादा बढ़ गई तो वे कार में सवार हो गए, लेकिन उत्साह देखते हुए वे फिर खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने लगे।
कार्यकर्ता ने गुलाब का फूल भेंट किया, जिसे नड्डा ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया। इससे कार्यकर्ताओं में जोश और बढ़ गया।

जेपी नड्डा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह कॉलेज के दोस्त और एमएलसी की बेटी की शादी में आए हैं। देर रात ही उनकी वापसी भी होनी है।
मौके पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व सांसद रामजी मांझी, हरि मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू, सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बाइट मनीष पंकज मिश्रा किसान मोर्चा प्रभारी
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment