प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ डीएम ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया गया। शहर के ट्रैफिक चौक से सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष हाथों में झंडा लिए शहर में जुलूस निकालकर डीएम ऑफिस पहुंच प्रदर्शन किया । भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हर जिला मुख्यालय पर आज महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करना था इसी के तहत बेगूसराय भारतीय मजदूर संघ के लोगों ने प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के लोगों ने कहा कि मोदी सरकार में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस में जहां बेतहाशा वृद्धि हुई है वहीं दलहन तिलहन में भी काफी वृद्धि हुई है आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है लेकिन केंद्र सरकार महंगाई कम करने का नाम नहीं ले रही है महंगाई के खिलाफ आज डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जा रहा है अगर महंगाई कम नहीं हुई तो भारतीय मजदूर संघ लगातार आंदोलन करेगी।




