रिपोर्ट- निभाष मोदी!
70% जमीन जो भारत सरकार का राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के कब्जे में है, उसे जल्द ही छुड़ाया जाएगा, पूर्वांचल को दी जाएगी कई योजनाओं का लाभ
अगर फिर से राजत की सरकार आती है तो फिर से बिहार मैं कायम हो जायेगा जंगल राज- जीतन राम मांझी
भागलपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में किसान सम्मान जनसभा को संबोधित करेंगे, इस दौरान प्रधानमंत्री पूरे देश के किसानों को किसान सम्मन निधि की 19वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से जारी करेंगे, प्रधानमंत्री के भागलपुर आगमन से पहले हम प्रमुख जीतन राम मांझी भागलपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को बढ़ाने को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बिहार और भागलपुर को बड़ी सौगात देने के लिए भागलपुर आ रहे हैं। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में जो विकास नहीं हो पाया है उसको पूरा करने के लिए दौरा कर रहे हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव जिस समय मुख्यमंत्री थे उस समय यहां की हालत क्या थी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया था। वही उन्होंने बड़ा हमला करते हुए कहा कि बिहार की 70% जमीन जो भारत सरकार बाश के लिए हो या खेती के लिए या फिर भूदान हो या सीलिंग की हो या फिर बिहार सरकार की जमीन हो ऐसी जमीनों पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं का कब्जा है। अगर बिहार में फिर से आरजेडी का शासन आता है तो पूरी जमीनों का लूट हो जाएगा।
जीतन राम मांझी,हम पार्टी प्रमुख




