राजधानी के बाढ़ में 70 वर्षीय महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या!

SHARE:

:-रवि शंकर अमित!

धारदार हथियार से महिला की हत्या!

अकेली रह रही महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पास में ब्लेड भी पड़ा मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बाढ़ थाना अंतर्गत शहरी गांव में एक वृद्ध महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सुबह जब पड़ोस की एक महिला नैना देवी मृतका के घर पहुंची और आवाज लगाई। जिसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो वृद्ध महिला मृत पड़ी थी। महिला का एक बेटा है जो अपनी पत्नी के साथ बाहर रहता है। महिला बर्षो से घर में अकेली रहती थी। महिला की पहचान रामकुमारी देवी (70) के तौर पर हुई है।
पड़ोसी नैना देवी ने बताया कि वृद्ध महिला अकेली घर में रहती थी और जीविकोपार्जन के लिए बकरी पालन करती थी। सुबह वह घर से बाहर नही आई जिसके बाद उनके घर पहुंची। घर में जाकर आवाज देने पर वृद्ध महिला ने कोई जवाब नहीं दिया जिसके बाद उनके कमरे में पहुंची जहां वह मृत पड़ी थी और गले कटा हुआ था। पास में एक ब्लेड रखा हुआ था। जिसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई।
एएसपी-1 राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। शव के पास बल्ड का सैंपल गिरा हुआ था। और धारदार हथियार से वृद्ध महिला पर वार किया गया है। मौके से बायोलॉजिकल और फिजिकल एविडेंस को विधिवत जब्त किया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Byte – राकेश कुमार ASP बाढ़
Byte – परिजन

Join us on:

Leave a Comment