प्रमोद/सीवान!
सीवान में अनियंत्रित टेंपो ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद टेंपो चालक टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने सिवान छपरा मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया है।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप की है।मृतक की पहचान लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र शिवम उर्फ छोटू सिंह और लखनौरा गांव निवासी शेख शमशेर आलम के पुत्र कौशर अली के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक किसी काम को लेकर बसंतपुर की तरफ जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही टेंपो ने अनियंत्रित होकर दोनों युवकों को कुचल दिया। जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद टेंपो चालक टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने सीवान छपरा मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस में दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है और टेंपो को जप्त कर लिया है।
बाइट- मृतक के परिजन।




