शिकायत के बाबजूद स्टेशन परिसर में मूलभूत सुविधाएं नही हुई बहाल!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

दानापुर हावड़ा रेलखण्ड के हाथीदह जंक्शन पर मुलभुत समस्याओं की भारी कमी रहने के कारण यात्रियों समेत रेल कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यहाँ तक कि रेल थाना हाथीदह भी एक महीने से बाढ़ के पानी मे डुबा हुआ है, जिससे रेल पुलिस को काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन मास्टर दास बाबू ने कई बार वरीय पदाधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया है इसके बाबजूद अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। परिसर में जमा हुआ
जमा पानी अब सड़ने लगा है जिससे बदबू स्टेशन परिसर में फैलने लगी है।
इस वजह से मच्छड़ जनित रोगों का भी खतरा उतपन्न हो गया है।
स्टेशन मास्टर दास बाबू और रेल पुलिस के साथ ही आम यात्रियों ने स्टेशन परिसर में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की रेल के उच्च पदस्थ पदाधिकारियों से गुहार लगाई है।

बाइट:- स्टेशन मास्टर!

Join us on:

Leave a Comment