रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर जिले के बरियारपुर में चलने वाले तीन दिवसीय अंग नाट्य महोत्सव का समापन हो गया। वही कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को बरियारपुर बाजार में रंग जुलूस निकाला गया। इस रंग जुलूस में देश विदेश से आए लगभग 400 कलाकार ने अपने अपने राज्यो की संस्कृति और देश में हो रहे राजनीतिक हलचल , धार्मिक सद्भाव के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , भ्रटाचार सहित अन्य विषयों पर रंग जुलूस निकला। 2 किलोमीटर तक निकली रंग जुलूस को देखने के लिए काफी संख्या में सड़कों किनारे ग्रामीण खड़े थे।इस रंग जुलूस में विदेश से आए ऑस्ट्रिया, श्रीलंका और नेपाल से आए कलाकारों द्वारा अपने देश के कला और संस्कृति को दिखाया।
बरियारपुर प्रखंड के गांधीपुर में 14 फरबरी से शुरू अंग नाट्य महोत्सव का आज रंग जुलूस के साथ संपन्न हो गया। इस तीन दिवसीय नाटक महोत्सव में झारखंड, महाराष्ट्र ,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश ,पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम, गुजरात के साथ-साथ विदेश से ,श्रीलंका और नेपाल के कलाकार अपनी नाट्य की प्रस्तुति दी।इस तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव में 14 नाटकों को प्रस्तुत किया गया जिसमे दस टीमों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी इसके साथ नुक्कड़ नाटक लघु नाटक का भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। देश विदेश कलाकारों ने कहा की मुझे बिहार आकर अच्छा लगा बरियारपुर में प्रत्येक साल अंग नाट्य महोत्सव किया जाता है जिसमे कई राज्यों के कलाकार आते है इस वर्ष अंग नाट्य का 25 वर्ष पूरा होने पर रजत जयंती मनाई गई इस रजत जयंती में हम कलाकारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
बाइट: नेहाला भट्टाचार्य नेपाल के कलाकर
बाइट विदेशी कलाकर ऑस्ट्रिया
बाइट: सचित्र बहुद्रा श्रीलंका कलाकर