रिपोर्ट- निभाष मोदी!
हिंद युवा शक्ति संस्थान के द्वारा प्रतिभा सम्मान 2025 कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कर्तव्य पथ पर प्रस्तुति देने वाली भागलपुर की बेटियों को किया गया सम्मानित
हिंद युवा शक्ति संस्था के द्वारा प्रतिभा सम्मान 2025 कार्यक्रम का आयोजन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के एसएम कॉलेज में आयोजित की गई….इस आयोजन में कला संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के संयुक्त तत्ववधान में 51 अलग-अलग नृत्य कला से जुड़े 5500 नृत्य कलाकारों द्वारा नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी 2025 को जयंती जय मम भारतम् नृत्य की एवं 5500 कलाकारों के द्वारा एक साथ नृत्य कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया ….संस्था इसके साधारणीय कार्य के लिए भागलपुर की सभी बच्चियों को जिन्होंने झीझीया नृत्य प्रस्तुत की थी उनको प्रतिभा सम्मान 2500 से सम्मानित किया। प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार भागलपुर की मेयर वसुंधरा लाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी कार्यक्रम के दौरान मेयर वसुंधरा लाल अभिषेक किशोर प्राचार्य मुकेश कुमार रविकांत चंदन झा सहित कई लोग मौजूद थे।