रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार देव!
दरभंगा:- पांच साल की बच्ची के साथ 50 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद बच्ची की स्थिति काफी नाजुक|। जिंदगी और मौत के बीच दरभंगा के DMCH के गायनिक वार्ड के ICU में जूझ रही है।
वही मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद SSP जगुनाथ रेड्डी घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीण एसपी आलोक के साथ स्थानीय SDPO मनीष चंद्र चौधरी कैंप कर आरोपी 50 वर्षीय महाकांत पासवान को गिरफ्तार किया।
बिरौल के एसडीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया की आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लगे सभी सीसीटीबी फुटेज की जांच के बाद कार्यवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इससे घटना की जानकारी अभी ली जा रही है।
घटना बीती रात की बताई जा रही जब बच्ची एक दुकानदार को दूध देने जा रही थी इस दौरान उस दरिंदे ने उसे जबरदस्ती अपने साथ एकांत में ले जाकर घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची देर रात साढ़े दस बजे तक घर नहीं लौटी तब परिजनों खोजबीन करते हुए बाजार की तरफ गए तो बच्ची खून से लथपथ कराहती हुई आ रही थी। परिजनों ने तत्काल पीएचसी में भर्ती करवाया जहाँ से उसे रात 1 बजे डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया वहां भी डॉक्टरो ने हालत नाजुक बताते हुए डीएमसीएच के गायनिक वार्ड में रेफर कर दिया जहां आईसीयू में डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।
बाइट
1,मनीष चंद्र चौधरी,SDPO बिरौल




