रिपोर्ट- सुमित कुमार!
बालू माफिया और बांका जिले के पुलिस के बीच हुई झड़प, । पत्थरबाजी और गोलीबारी की हुई घटना चकवारा गांव पुलिस छावनी में हुआ तब्दील।
-मुंगेर: वुधवार की सुबह मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बदुआ नदी बालू घाट किनारे स्थित चकवारा गांव में छापेमारी करने के लिए पहुंची बांका जिले की पुलिस के साथ ग्रामीणों के बीच झड़प हो गया, इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई जिसमे पुलिस में जबाबी कार्यवाही की । इस घटना में ग्रामीणों ने पुलिस पर ईट पत्थर फेंक कर पुलिस के कई वाहन को क्षति ग्रस्त कर दिया ।वही पुलिस ने तीन ट्रैक्टर को जप्त कर बेलहर थाना ले गई।वही मामला बिगड़ता देख मुंगेर जिले के तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर,खड़गपुर एसडीपीओ चंदन कुमार सहित कई थाना की पुलिस चकवारा गांव पहुंची है। बांका जिला के एसडीपीओ राज किशोर प्रसाद ने बताया की जानकारी मिली थी बेलहर थाना क्षेत्र में बालू माफिया द्वारा ट्रैक्टर से अवैध बालू खनन कर मुंगेर जिला के चकवारा गांव में डंप किया करते है।इसी सूचना पर आज जब पुलिस द्वारा छापेमारी की गई तो कई ट्रैक्टर चकवारा गांव में बालू को डंप करते दिखे वही पुलिस को देख कई ट्रैक्टर लेकर चालक भागने लगे इसी दरम्यान पुलिस ने कुछ ट्रैक्टर को जप्त किया जिसके बाद ग्रामीण व बालू माफिया उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव और गोलीबारी की घटना करने लगे जिसके जबाब में पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। एसडीपीओ ने बताया की इस मामले में तीन ट्रैक्टर को जप्त किया गया है विधि व्यस्था को लेकर मुंगेर पुलिस के सहयोग से चकवारा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
बाइट-राज किशोर प्रसाद बेलहर एसडीपीओ




