भारी मात्रा में विदेशी शराब लदे पिकप को पुलिस ने किया जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के पंडौल थाना की पुलिस रोज के तरह गश्ती पर निकली हुई थी। गस्ती पार्टी को गुप्त सूचना प्रात हुआ कि सरसोपाही से मधुबनी जाने वाली सड़क पर एक पिकअप- 407 जिसमे भूसा के साथ शराब छुपा कर लें जाया जा रहा है। प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई को लेकर जब पुलिस की टीम वहा पहूंची तो देखा की एक पिकप 407 काफी तेज गति से मधुबनी के तरफ जा रही है। पुलिस द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया। शराब लदे पिकप के चालक ने पकड़े जाने के डर से वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर छोड़ दिया गया और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा पिकअप का विधिवत तलाशी लेने पर लदे भूसा के अंदर शराब छुपा कर रखा हुआ पाया गया। उक्त पिकप 407 को थाना लाकर तलाशी ली गई तो 1450 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संदर्भ में पंडौल थाना पुलिस द्वारा बरामद शराब एवं पिकअप 407 को विधिवत जब्त कर कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वही फरार चालक एवं शराब माफिया को पकड़ने के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment