भाजपा जिला कार्यालय में रविदास जंयती  पर कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार मे पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के अध्यक्षता में संत शिरोमणि रविदास की जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महान समाज सुधारक व कवि थे। पूज्य रवि दास ने भक्ति आंदोलन में अपनी कविताओं व बंधुत्व का संदेश दिया। शोषित और वंचित वर्गों के प्रति समर्पित रविदास के द्वारा समाज के लिए दिए गए शिक्षाएं सभी के लिए अनुकरणीय है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला उपाध्यक्ष राधा देवी, संजय पांडे, जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, पूर्व नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी, जिला पार्षद विनोद प्रसाद, जिला आई टी सेल सह संयोजक कन्हैया साह, नागेंद्र भारद्वाज, आदित्य झा, चंदन चौधरी, मनीष कर्ण, सतीश ठाकुर, दीपक यादव, वशिष्ठ कुमार यादव, राजगीर यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment