रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
तलाब में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की हुई मौत, शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मधुबनी ज़िले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमल गांव का बैजनाथ सहनी की चार वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की मौत तालाब में डूबने से हो गई। शव रविवार की देर शाम घर के नजदीक के तालाब में तैरता हुआ देखा गया। शव मिलते ही परिजनों के साथ ही पूरे मुहल्ले में कोहराम मच गया। घटना को लेकर मृत बच्ची के पिता बैजनाथ सहनी ने बताया है कि उनकी छोटी पुत्री, सोनी कुमारी रविवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। जो देखते ही देखते अचानक से गायब हो गई। शाम तक नहीं मिली तो लोगों ने पूरे गांव मुहल्ले मे खोजबीन किया। लेकिन काफी खोजबीन के बाबजूद भी वे कहीं नहीं मिली।इसके बाद शाम करीब सात बजे घर के ठीक सामने मौजूद पिपरा पोखरा में खोजबीन शुरू किया गया। इसी दौरान सोनी का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। शव मिलने के तूरंत बाद घटना की सूचना कलुआही थाना पुलिस को दी गई। कलुआही थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। इस बाबत कलुआही थानाध्यक्ष राहुल देव ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा है।




