जदयू ने एक बार फिर अजय चौरसिया पर जताया भरोसा, बनाया अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने अजय चौरसिया को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया है। उनके मनोनयन से पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल बना है। पूर्व सांसद व अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने अजय चौरसिया को मनोनयन पत्र हस्तगत कराते संगठन की मजबूती व आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत की रणनीति पर कार्य करने का निर्देश दिया है। नव मनोनीत जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार चौरसिया ने साफ तौर पर कहा है कि संगठन के द्वारा जो जिम्मेवारी दिए गए हैं उसे में ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं वह सराहनीय है और उनके कार्यों का बखान जदयू के कार्यकर्ता अति पिछड़ा समाज के एक-एक घर तक पहुंचाने का काम करेंगे आने वाले इस वर्ष विधानसभा के चुनाव में एक बार फिर एनडीए की सरकार बुलंदी के साथ बनेगी। उनके चयन पर पार्टी जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, वरिष्ठ पार्टी नेता जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी,जितेश चंद्रवंशी,अभिषेक पटेल,मनोज चंद्रवंशी उर्फ पप्पू,मनोज चंद्रवंशी,अजय प्रजापति,निरंजन अम्वेदकर,विनय विद्यार्थी,सुनील पांडेय सहित अन्य नेताओ ने हर्ष व्यक्त करते साधुवाद दिया है।

Join us on:

Leave a Comment