कौरव रूपी इंडी का सफाया करेगी पांडव रूपी एनडीए – डॉ. दिलीप जायसवाल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने वाली धरती वैशाली में जुटे एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ को दिलाया विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प

कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब हमारी चट्टानी एकता का प्रतीक: डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने एनडीए के पांच घटक दलों को बताया ‘पांडव’

कौरव रूपी इंडी का सफाया करेगी पांडव रूपी एनडीए – डॉ. दिलीप जायसवाल

दिल्ली की फिजा ने बिहार के इंडी नेताओं की निकाली हवा – डॉ दिलीप जायसवाल

हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली जीते अब बिहार की बारी – डॉ. दिलीप जायसवाल

विरासत भी और विकास भी एनडीए का मूलमंत्र: डॉ. दिलीप जायसवाल

बिहार में विकास और सुशासन जीतेगा: डॉ. दिलीप जायसवाल

बिहार के सभी गांवों में पहुंच चुकी है बिजली, लालटेन अब ‘टिमटिमा’ रही है: उमेश सिंह कुशवाहा

दिल्ली के बाद अब बिहार होगा ‘फतह’: राजू तिवारी

हम सभी बिहार की सेवा में समर्पित: अनिल सिंह

बिहार को एनडीए ने दिखाया विकास, विकसित प्रदेश भी बनाएंगे: मदन चौधरी

पटना, 10 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सहित एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने आज दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने वाली धरती वैशाली में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया और उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ को इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने का संकल्प दिलाया।

विश्व को पहला गणराज्य देने वाली वैशाली के अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एनडीए के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और एकजुटता का भरोसा दिया। संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का यह जनसैलाब ही हमारी चट्टानी एकता का प्रतीक है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी या संगठन आगे बढ़ती है। इसके लिए ये कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने एनडीए के पांचों घटक दलों को पांडव बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में हमारी प्राथमिकता सेवा और सुशासन की रही है। चुनाव रूपी महाभारत में हम उन कौरवों को आसानी से मात देंगे जिनका उद्देश्य भ्रष्टाचार और परिवारवाद है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में उसी की विजय होती है जो जनसेवा को अपना धर्म मानते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसावल ने कहा कि एनडीए का मूलमंत्र ही विरासत और विकास की रही है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। नालंदा विश्वविद्यालय में आज कई देशों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, गुंडाराज नहीं बल्कि विकास और सुशासन की ही विजय होगी और फिर से एनडीए की डबल इंजन की सरकार बनेगी।

संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार अब तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। गांव-गांव तक सड़कें बन गई और बिजली पहुंच गई है। उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार के जब सभी गांवों तक बिजली पहुंच गई, तो लालटेन की क्या जरूरत। ऐसे भी लालटेन अब टिमटिमा ही रही है, अगले चुनाव में इसकी कहानी ही समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज यहां जो कार्यकर्ताओं का जोश दिख रहा है, वही एनडीए की ऊर्जा है और इसी ऊर्जा के जरिए हम लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी विरोधियों को परास्त करेंगे।

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बाद अब हमारी तैयारी बिहार की है। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसे भी विपक्ष के पास लोगों में भ्रम फैलाने के अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि काम के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे और बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए शानदार जीत के साथ सत्ता में फिर से आएगी।

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं की भीड़ और एकजुटता इस बात के प्रमाण है कि एनडीए मजबूत है, एनडीए एक है और एनडीए मजबूती के साथ 2025 के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि हमारी राजनीति सेवा को लेकर समर्पित रही है। हम लोगों के दुखदर्द को समझते हैं।

रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद ने झूठ का माहौल निर्मित करने की कोशिश की थी, जिसका पता अब लोगों को चल गया है। उन्होंने दावा करते हुए बिहार को एनडीए ने विकास दिखाया है और एनडीए ही इस प्रदेश को विकसित प्रदेश भी बनाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें