नवादा जिले में लोगों की माँगों के संबंध में ध्यान देते हुये मुख्यमंत्री की घोषणायें!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

आप जानते हैं कि हम लोगों ने नवादा जिले में विकास का काफी काम कराया है फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गयी है उसे पूरा किया जायेगा।

  1. रजौली अनुमंडल के रोह एवं गोविन्दपुर प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क पर सकरी नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इस पुल के निर्माण से जिले के रोह एवं गोविंदपुर प्रखंड के बीच की दूरी लगभग 50 कि०मी० कम हो जाएगी।

(पथ निर्माण विभाग)

  1. हिसुआ-नवादा-जमुई पथ (SH-08) का नवादा बाईपास जिसमें एक आर.ओ.बी. भी शामिल है का निर्माण किया जायेगा। इसके निर्माण से जमुई, शेखपुरा एवं देवघर (झारखंड) जाने वाले वाहन को नवादा शहर से होकर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी जिससे नवादा जिला मुख्यालय को जाम से मुक्ति मिलेगी।

(पथ निर्माण विभाग)

  1. नवादा जिले में बहु‌द्देशीय प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा। वर्तमान में जिला में एक मात्र नगर भवन निर्मित है जिसकी क्षमता मात्र 200-300 है। इससे जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा आयोजित किये जाने वाले विभिन्न बड़े कार्यक्रमों में सुविधा होगी। साथ ही स्थानीय सामाजिक कला संगठनों एवं कलाकारों को भी कला प्रदर्शन हेतु मंच मिल पायेगा।

(कला, संस्कृति एवं युवा विभाग)

  1. पकड़ीबरावाँ अंचल के कचना मौजा में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा। इससे बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

(ऊर्जा विभाग)

  1. रजौली अनुमंडल में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी जिससे आस-पास के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

(शिक्षा विभाग)

  1. नवादा नगर परिषद् के कुल 44 वार्डों में से छूटे 27 वार्ड में गंगाजल आपूर्ति की जायेगी। इससे लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी।

(नगर विकास एवं आवास विभाग)

  1. नवादा जिले में रजौली, हिसुआ, नरहट, गोबिन्दपुर, सिरदल्ला एवं अकबरपुर कुल 06 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

(भवन निर्माण विभाग)

  1. नवादा में रजौली में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को रोजगार मिलेगा।

(उद्योग विभाग)

  1. नगर पंचायत, रजौली में स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जायेगा। इससे जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी।

(नगर विकास एवं आवास विभाग)

  1. नवादा शहर में सिटी सर्विलांस (सी०सी०टी०वी० कैमरों एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना) की व्यवस्था की जायेगी। इससे आम जनों की जान-माल, खासकर महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

(नगर विकास एवं आवास विभाग)

  1. नवादा जिले के रजौली प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत रजौली पश्चिमी में रजौली राज शिवाला से डीह रजौली को जोड़ने हेतु धनार्जय नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

(पथ निर्माण विभाग)

  1. नादिरगंज प्रखंड अंतर्गत पांचू बिगहा एवं आदमपुर गाँव के बीच तिलैया नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

(पथ निर्माण विभाग)

  1. नवादा जिले में गोविन्दपुर से दर्शननाला पथ (SH-103) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

(पथ निर्माण विभाग)

  1. नवादा जिले में नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनाया जायेगा। इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के लिए एक टीम को कल ही भेजा जा रहा है ताकि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना शीघ्र हो सके। इससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

(स्वास्थ्य विभाग)

Leave a Comment

और पढ़ें