रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
झोपड़ी में लगी लग, जिंदा जलने से सो रहे किशोर की मौत
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलिसा गांव की रविवार रात की घटना
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, भाजपा नेता ने जताया दुःख
आरा/उदवंतनगर। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलिसा गांव में एक झोपड़ी में आग लगने से एक किशोर जिंदा जल गया। बुरी तरह झुलसने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार की देर रात की है। मृत किशोर खलिसा गांव निवासी महेंद्र मुसहर का 12 वर्षीय पुत्र सुदामा मुसहर था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात किशोर झोपड़ी में सो रहा था। अचानक झोपड़ी में आग लग गई। गहरी नींद में होने के कारण किशोर को आग लगने की भनक नहीं लगी। उस कारण झोपड़ी के साथ किशोर भी जल गया। बाद में झोपड़ी को जलते देख आसपास के लोग पहुंचे, तबतक सब कुछ जलकर खत्म हो चुका था। किशोर की मौत से उसके घर में कोहराम और रोना-धोना मच गया है।सूचना मिलने पर भाजपा के वरीय प्रदेश स्तरीय नेता राम दिनेश यादव रविवार को पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया और जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की। भाजपा नेता का कहना है कि एक नौनिहाल की जिंदगी खोने का दर्द किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ा दुःख होता।