पीएम के नेतृत्व में दिल्ली विजय के बाद बिहार में भी एनडीए क़ो मिलेगा प्रचंड बहुमत -विवेक ठाकुर!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत पर सांसद विवेक ठाकुर का बयान

यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी सेवा का परिणाम है। लोकसभा चुनाव की शुरुआत में विपक्ष ने कुछ भ्रम पैदा करने की कोशिश की थी, लेकिन जनता ने सबकुछ अच्छे से समझ लिया। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में बीजेपी की जीत इसी का प्रमाण है। अब बिहार की बारी है, जहां भी हम फतेह हासिल करेंगे।

क्या 2025 के चुनाव में इसका असर दिखेगा?

निश्चित रूप से इसका असर 2025 के चुनाव में दिखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों का गहरा विश्वास है, और यह देश के हर कोने में देखा जा सकता है। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हुए चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत इसी विश्वास का परिणाम है। लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जो आंतरिक भ्रम फैलाने की कोशिश की थी, जनता ने उसे तुरंत समझ लिया और उसी का नतीजा है कि बीजेपी को इतनी बड़ी जीत मिली।

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं?

जैसा कि मैंने पहले कहा, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार की बारी है। बीजेपी बिहार में भी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

Join us on:

Leave a Comment