निभाष मोदी, भागलपुर

भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन सोमवार को जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और चुनाव कार्य की समीक्षा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मंगलवार से पंचायत चुनाव का नामांकन कार्य आरंभ हो रहा है। इसी संबंध में सभी कर्मियों को दिशा निर्देश दिया गया है ।चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सभी कार्य किया जाएगा ।इसको लेकर निर्वाचन कार्य में लगेसभी कर्मियों को दिशा निर्देश दिया गया। चुनाव कराने के लिए सभी कर्मी को आगे ट्रेनिंग भी दिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम राजेश झा राजा, डीआरडीए निदेशक प्रमोद कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी तरुण केसरी, अंचलाधिकारी अजीत झा सहित पंचायत चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मी मौजूद।




