निभाष मोदी, भागलपुर

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर गांव निवासी स्वर्गीय अधिक पासवान के 40 वर्षीय पुत्र शेखर पासवान की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई। मृतक की पत्नी सुमन देवी के अनुसार मृतक शेखर घर में सोया हुआ था तभी करीब संध्या के 3:00 बजे गांव के ही वार्ड सदस्य संतोष मंडल, नंदलाल मंडल एवं दुलार मंडल घर पर आया और कहा कि कल मेरा नामनेशन है इसीलिए आज ही बगीचा में मुर्गा बना है खाने चलो यही कहकर घर से उसे ले गया। बगीचा में खाने पीने के बाद संध्या करीब 7:00 बजे जब वह घर लौटा तो छटपटाते हुए घर के बाहर ही गिर गया और कहने लगा कि मुझे बेचैनी हो रहा है। परिजनों ने उसे आनन-फानन में उठाकर इलाज के लिए मायागंज हॉस्पिटल ले गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा मृतक को कुछ जहरीला पदार्थ खिला दिया जिसके जहर से उनकी मौत हो गई । इस घटना को लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। युवक की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। अब युवक की मौत कैसे हुई या तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि मृतक युवक मजदूरी कर अपना परिवार का भरण पोषण करता था । वे अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। युवक की मौत कैसे हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा मामले का जांच पड़ताल किया जा रहा है।




