अवैध संबध के कारण पति ने की थी पत्नी की हत्या, कहा नहीं मारता तो वो मुझे प्रेमी के साथ मिलकर मार डालती!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

पति ने ही अपनी पत्नी को अवैध संबंध को लेकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। पति का कहना था कि अगर हम उसे नहीं मारते तो जिससे उसका अवैध संबंध था उससे मिलकर मेरी पत्नी मुझे मौत के घाट उतार देती। हत्या के तीन दिनों के अंदर जहानाबाद पुलिस ने पूरे मामले का उद्वेदन कर लिया। आपको बताते चलें कि
जहानाबाद पुलिस को नेहालपुर मठिया हत्याकांड के बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसडीपी राजीव कुमार सिहं की टीम ने महज 3 दिनों के अंदर इस हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है। महिला की हत्या अवैध संबंध होने के शक में की गई।
जहानाबाद के परसबीघा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहालपुर मठिया गांव के पास एक महिला के शव की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और उसके बाद उस महिला की पहचान रूपा देवी के रूप में की गई थी। प्रथमदृष्ट्या महिला की गला घोंटकर हत्या की आशंका पुलिस ने जताई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
महिला के ससुराल पक्ष ने गांव के ही एक परिवार पर आपसी विवाद के दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं परिजनों नेबताया कि महिला शौच लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। हमने डायल 112 पुलिस हेल्प लाइन न. पर भी इसकी सूचना दी थी और खोजबीन में लग गए थे। रविवार की सुबह किसी ने एक महिला के शव की सूचना दी उसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया, हमलोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। और वहां जाकर देखा तो मृतावस्था में पाया। वहीं इस घटना पर जहानाबाद पुलिस ने त्वरत्व करवाई करते हुए, इसकी जांच के जुट गए।
जहानाबाद एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि, शव की सूचना मिलते हीं मै खुद घटनास्थल पर पहुंचा और फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड की मदद से जांच पड़ताल शुरू की। डॉग स्कॉड ने पुलिस को महिला के ससुराल वाले घर तक पहुंचाया और वहां से महिला के शव के कुछ टुकड़े वहां से बरामद हुए। उसके बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले पूछताछ जारी किया।
आखिरकार पति ने अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल किया। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि महिला का अवैध संबंध है और वह उन लोगों के साथ मिलकर मेरी हत्या करना चाह रही है। इसीलिए मैने शौच के बहाने उसे गांव से बाहर ले गया। आहर किनारे पहुंचते हीं पहले डंडे से कान पर वार कर महिला को बेहोश किया फिर उसी डंडे से रूपी देवी की गला दबा कर हत्या कर दी और चुपचाप लौट आया।
पुलिस ने हत्या के इस्तेमाल होने वाले डंडे को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पति ने अकेले हीं इस हत्या को अंजाम देने की बात की है, हालांकि पुलिस अभी भी जांच में जुटी है। पुलिस यह भी पता लग रही है कि इस घटना में और कौन लोग शामिल हैं

Join us on:

Leave a Comment