जहानाबाद- संयुक्त सेंट्रल ट्रेड मजदूर यूनियन का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद जिला मुख्यालय में संयुक्त सेंट्रल ट्रेड यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन मजदूरों ने किया। इतना ही नहीं केंद्र सरकार द्वारा 4 श्रम कोड लागू किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मजदूरों ने कहा कि चार श्रम कोड जो लागू किया गया है बजट में उसमे कल्याणकारी योजनाएं जो मजदूरों के लिए बनाई गई थी वह समाप्त हो जाएगा। इसका चार श्रम कोड की पर्तियॉं भी जिला समाहरणालय के समक्ष जलाई गई। इस प्रदर्शन में भाग लेने वाले नेताओं एवं मजदूरों ने साफ तौर पर कहा कि केंद्र की सरकार के द्वारा जो बजट पेश किया गया है वह मजदूरों के खिलाफ है। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार कभी नहीं चाहती है कि मजदूरों का लाभ हो। केंद्र की सरकार श्रमिकों के विरोधी है इस सरकार के द्वारा जो बजट पेश किया गया है उसमे मजदूर एवं श्रमिकों के लिए जो पूर्व से निर्धारित कल्याणकारी योजनाएं थे उसको समाप्त कर दिया गया है। इसके खिलाफ पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार को यह बजट जो मजदूर विरोधी है उसे हर हाल में वापस लेना होगा। आने वाले दिनों में यूनियन के बैनर तले हड़ताल किया जाएगा इतना ही नहीं नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि केंद्र की सरकार के द्वारा जो बजट पेश किया गया है वह बजट सिर्फ दिखावे का बजट है केंद्र की सरकार नहीं चाहती है कि मजदूरों को किसी प्रकार का कोई लाभ मिले केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है उसे देखने से या साफ पता चलता है कि मजदूरों के लिए इस बजट में कहीं कोई प्रावधान नहीं है मजदूरों के हित में यह बजट नहीं है यह प्रदर्शन जहानाबाद जिला मुख्यालय के अरवल मोड़ से निकलकर विभिन्न मुख्य मार्ग से होते हुए जहानाबाद जिला समाहरनालय के समक्ष पहुंची जहां चार श्रम कोड की पर्त्तियां जलाई गई ।

बाइट शिव शंकर मजदूरों के नेता
वाईट श्रमिक नेता

Join us on:

Leave a Comment