रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभाशु झा के अध्यक्षता में कार्यकारी बैठक आयोजित किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री तथा विश सूत्री प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लन मंडल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। दिनांक 8 फरवरी 2025 को विस्फी विधानसभा के रहिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में एनडीए महागठबंधन के घटक दलों का महासम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें एनडीए के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं का शिरकत करना तय है। उक्त कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था संबंधित तैयारी आज के बैठक का मुख्य विषय रहा। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह जिला विस सूत्री उपाध्यक्ष शंकर झा, जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, प्रमोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडे, जिला मंत्री सरोज सिंह, पूर्व जिला महामंत्री संजीव कुमार बादल, पार्टी नेता अमरनाथ प्रसाद, कुंदन प्रताप सिंह, पिंटू मिश्रा, सोशल मीडिया जिला संयोजक अरुण कांत झा, आईटी सेल जिला संयोजक सह किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष फेकू यादव, आईटी सेल सह संयोजक कन्हैया कुमार गुप्ता, पूर्व जिला सहसंयोजक आदित्य कुमार झा, नगर मंडल अध्यक्ष पिंटू रौनियार, अशोक राम, शिवनाथ प्रसाद, वसंत यादव, पवन झा, दिलीप ठाकुर, सतीश दास के साथ रहिका मंडल के कई पदाधिकारी शामिल थें। कार्यक्रम हेतु सभी विभागो का प्रभारी चयन किया गया।