निभाष मोदी, भागलपुर

भागलपुर नगर निगम में हुए घोटाले का मुद्दा अब तुल पकड़ चुका है जिसमें नगर निगम की मेयर सीमा शाह के पति जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह पर नगर निगम के पैसे को किसी अन्य लोगों के खाते में भेजने का मामला उजागर हुआ है इसके बाद पार्षद एकता समूह के कई पार्षदों द्वारा कई दिनों से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसके उपरांत पार्षदों ने नगर आयुक्त को शिकायत याचिका तथा जांच करने हेतु पत्र भी सौंपा था, नगर आयुक्त द्वारा 2 दिनों का समय भी मांगा गया लेकिन किसी प्रकार की कार्यवाई नहीं की गई, इस बात से गुस्साए पार्षदों ने आज नगर निगम परिसर में एक दिवसीय धरना दिया तथा उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हम सभी हाई कोर्ट जाने की तैयारी भी कर चुके हैं, जल्दी हम सभी हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे|




