निभाष मोदी, भागलपूर

भागलपूर मे अनुसूचित जाति छात्रावास एसएसबी हॉस्टल कहलगांव के छात्रों द्वारा आज जिला कल्याण पदाधिकारी को एक पत्र लिखकर निवेदन किया गया है की उनके कुछ मुद्दों पर ध्यान दिया जाए उन मुद्दों में प्रोत्साहन राशि 2021 प्राप्त नहीं हो ना छात्रावास के द्वारा दिए जाने वाले राशन नहीं मिल पाना किसी भी रूम में बल्ब नहीं होना पानी टंकी का साथ नहीं होना साथ ही साथ मोटर की खराबी सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर आज जिला कल्याण पदाधिकारी के पास एसएसबी कहलगांव छात्रावास के लगभग 30 की संख्या में छात्र समाहरणालय परिसर में उपस्थित हुए जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन देने के उपरांत छात्रों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके छात्रावास में किसी भी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसके लिए हम लोग पहले भी कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन इसके ऊपर कोई पहल नहीं किया गया आज हम जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन देकर इस सभी मुद्दे को अवगत कराया जिला कल्याण पदाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा अगले 15 दिनों में हम वहां का निरीक्षण करेंगे और सारी सुविधा मुहैया करवाने की कोशिश करेंगे जब हमारे संवाददाता ने पूछा की यदि 15 दिनों के बाद सुविधा मुहैया नहीं हो पाता है तो आप लोग क्या करेंगे छात्रों ने कहा यदि 15 दिनों के बाद सुविधा मुहैया नहीं हो पाता है तो हम लोग समाहरणालय परिसर के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन भी करेंगे!




