बिहार में शुरू होगा बसंत उत्सव – उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

:- बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कला संस्कृति मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज से बिहार में बसंत उत्सव के शुभारंभ की घोषणा की!
लखीसराय जाने के क्रम में मोकामा पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हाथीदह में भाजपा के मुंगेर लोकसभा संयोजक संजय कुमार, बाढ़ जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, व भाजपा नेता तथा मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा व नीलेश कुमार पवन समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर उनका कुशल क्षेम पूछा साथ ही प्रदेश वासियों को सरस्वती पूजा व बसंत पंचमी की बधाई देते हुये राज्य में बसंत उत्सव के शुभारंभ की घोषणा की!


श्री सिन्हा ने कहा की लखीसराय से बसंत उत्सव की शुरुआत की जायेगी उल्लेखनीय है की लखीसराय उपमुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र भी है!
श्री सिन्हा ने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुये नई शिक्षा निति के तहत स्कूलों में नैतिक शिक्षा प्रदान करना आवश्यक है!
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम सिंह, व मोकामा नगर परिषद के सभापति नीलेश कुमार माधव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया!

बाइट :- विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम

Leave a Comment

और पढ़ें