बेगूसराय- तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय में तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकीघटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के समीप की है।मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के रहने वाले नरेश शाह का पुत्र सोनू शाह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मृतक सोनू शाह काम करने के लिए फुलवरिया गांव गया हुआ था। उन्होंने बताया कि पिपरा चौक के पास तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार सोनू शाह को कुचल दिया जिससे सोनू शाह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी। मौके पर फुलवरिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है, प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक सोनू कुमार खाना बनाने का काम करता था।वहीं सोनू की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बाइट- पंकज कुमार मृतक का भाई

Join us on:

Leave a Comment