मौलाना का आरोप पुलिस ने की मारपीट, विरोध करने पर थाने ले जाकर कस्टडी में की पिटाई!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

16 घंटे बाद पीआर बांड बनाकर छोड़ा, हालत गंभीर, सदर अस्पताल मधुबनी से दरभंगा रेफर

मौलाना के जिस्म पर हैं लाठी के गहरे निशान, बेनीपट्टी थाना क्षेत्र का मामला

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस का बर्बरतापूर्ण चेहरा सामने आया है।
दरअसल बेनीपट्टी थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार मौलाना से मारपीट की और इतना ही नहीं, पिटाई का विरोध करने पर पुलिस उसे थाने भी ले गई और कस्टडी में बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला बुधवार सुबह 9 बजे का बताया जा रहा है।
थाने की कस्टडी में बंद पीड़ित मौलाना ने थाने से ही किसी फरियादी से आग्रह कर अपने घर का नंबर देकर फोन करने को कहा और घटना की सूचना देने को कहा।
पीड़ित मौलाना की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के ही कटैया गांव का मोहम्मद फिरोज के रूप में हुई है।
परिजन बताते हैं कि उस दिन फिरोज खिरहर थाना के सोनई गांव स्थित अपने ससुराल से वापस कटैया घर के लिए आ रहा था। इसी दौरान मोहमदपुर गांव के निकट बेनीपट्टी की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक पर सवार मौलाना को रुकने को कहा। लेकिन वह कुछ दूर जाकर रुका। इसी बात पर पुलिस ने उसकी की पिटाई करनी शुरु कर दी। जिसका विरोध करने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसका ग्लैमर बाइक भी जब्त कर लिया। बताया जा रहा है मौलाना के पास गाड़ी के कागजात भी उपलब्ध था। लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मौलाना पर पुलिस पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कस्टडी में बेरहमी से पिटाई की। बाद में जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद बुधवार की रात करीब 10 बजे पुलिस ने पीआर बांड बनाकर और मौलाना का वीडियो बयान रेकॉर्ड करने के बाद उसे छोड़ दिया।
बताया जा रहा है पीड़ित मौलाना की स्थिति गंभीर बनी हुई है और दरभंगा में उसका इलाज चल रहा है।
इस मामले को लेकर बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकांत भारती ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान वह खुद बाइक से गिर गया था।

Join us on:

Leave a Comment