मधुबनी- ननिहाल आए बच्चे की हत्या,मामी पर  आरोप,बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौर गांव से एक सनसनीखेज घटना निकल कर सामने आई है। बताया जा रहाहै कि कृष्णाष्टमी में ननिहाल आए करीब 6 वर्षीय बच्चे की ह’त्या कर शव को छुपा दिया गया। मासूम की ह’त्या का आरोप उसकी मामी पर लग रहा है। मृ’त बच्चे की पहचान सुशांत कुमार, 6 वर्ष, पिता अमर भंडारी, गांव दुर्गापट्टी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुशांत कुमार अपने माता-पिता के साथ कृष्णाष्टमी में अपने ननिहाल बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव आया था। सोमवार की सुबह बच्चा अपने नानी सहित परिवार के सभी सदस्यों के साथ था, सभी खाना खाने के बाद सोने चले गये, कुछ देर बाद बच्चे को नही देखकर सभी ने बच्चे कि खोज की तो वे कहीं नहीं मिला, लिहाजा परिजन रे शान हो गएऔर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद शाम में बच्चे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। बच्चा पास के ही एक गड्ढे में बोरे में बंद मिला। बच्चे कि दम घुटने से मौ’त हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, बच्चे की मामी पर ह’त्या का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि बच्चे की ह’त्या करने के बाद उसके श’व को बोरे में बांधकर एक गड्ढे में मामी ने छिपा दिया।
घटना की जानकारी लोगों ने बेनीपट्टी थाना को दिया। सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अनुप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मासूम की हत्या की खबर जंगल की आग के तरह फैल गया। वही पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है। मासूम की हत्या की मामला अकौर गांव के साथ ही इलाके मे चर्चा का विषय बनी हुई है।

फिलहाल ह’त्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई मे झूठी हुई है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। वही पूरे इलाके मे सोक की लहर पसरा पड़ा है।

Join us on:

और पढ़ें