जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक-एक माह का वेतन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 21 सितम्बर 2026 बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, योजना एवं विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा सहित जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक माह का वेतन का चेक मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को सौंपा। उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक श्री श्याम रजक, विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, विधायक श्री ललित नारायण मंडल, विधायक श्री पप्पू कुमार वर्मा, विधान पार्षद श्रीमती भारती मेहता, विधान पार्षद श्री ललन प्रसाद, विधायक श्री मंजीत सिंह, विधायक श्री अरूण मांझी एवं विधायक श्री आदित्य कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कुल 17 लाख 06 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जदयू के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत एवं सहायता के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

Join us on:

और पढ़ें