संवाददाता :- विकास कुमार!
:- सहरसा के महिषी में 28 से 30 जनवरी, 2025 तक तीन दिवसीय श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव सहरसा जिलाधिकारी वैभव चौधरी मंत्री रत्नेश सादा सहरसा SP हिमांशु कुमार सदर SDO प्रदीप कुमार सदर SDPO आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। इस भव्य महोत्सव की शुरुआत आज 28 जनवरी को बॉलीवुड गायिका संजीवनी भेलांडे की सुरीली प्रस्तुति से होगी। 29 जनवरी को अभिनेता और गायक किशोर भानूशाली अपनी मनोरंजक परफॉर्मेंस देंगे, और 30 जनवरी को बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका स्वाति शर्मा अपने हिट गानों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर देंगी। सजावट, सुरक्षा और दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का मंच है, बल्कि सहरसा की संस्कृति और पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने का अवसर भी है।” बता दे कि वर्ष 2012 से ही उग्रतारा महोत्सव मनाया जा रहा है। लेकिन बीते वर्ष 2024 में बाढ़ आ जाने की वजह से यह महोत्सव अक्टूबर महीने में नहीं मनाया गया था। जिला प्रशासन ने तिथि को आगे बढ़ा दिया था अब यह जनवरी महीने में 28 29 और 30 जनवरी को उग्रतारा महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
BYTE :- सहरसा जिलाधिकारी वैभव चौधरी।
BYTE :- मध निषेध एवं उत्पाद मंत्री रत्नेश सादा।