रिपोर्ट पुरुषोत्तम कुमार!
जमुई छेड़खानी मामले में तीन आरोपी निरुद्ध , मुख्य आरोपी अब भी फरार; पकड़ने में देरी के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
जमुई टाउन थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से छेड़खानी और युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन विधि विरुद्ध आरोपियों को निरुद्ध किया है। वहीं मुख्य आरोपी के निरुद्ध नहीं होने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमुई शहर में प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जल्द निरुद्ध करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
दरअसल, 19 सितंबर की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के ईलाके में दो युवक और एक युवती स्कूटी से घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा उनके साथ मारपीट और युवती के साथ छेड़खानी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में तीन आरोपियों को निरुद्ध किया गया।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुँच से बाहर है। लिहाजा उसकी तत्काल निरुद्दीकरण और मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।
बहरहाल, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।



