बिहार चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज, JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने RJD पर बोला हमला!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना।
बिहार में चुनावी माहौल गरमा चुका है, और राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राजद और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “जो लोग बिहार में अपराध का बुलेटिन जारी करते हैं, वे 2015 से पहले की अपनी सरकार को याद करें। उनके माता-पिता के शासनकाल में सीएम हाउस से ही अपहरण उद्योग और गुंडाराज चलता था।”

जन सुराज छोड़ अजय राय ने JDU का दामन थामा

जन सुराज छोड़कर JDU में शामिल हुए अजय राय ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा, “जन सुराज इवेंट मैनेजमेंट का काम ज्यादा करता है। वहां ज्यादातर लोग पैसे से आते हैं।”

RJD पर हमला

उमेश कुशवाहा ने राजद पर सीधा हमला करते हुए कहा कि, “जंगलराज के दौरान बिहार में अपराध और अपहरण का उद्योग चरम पर था। आज नीतीश कुमार के शासन में सुशासन की सरकार है, जहां कानून का राज है।”

बिस्कोमान चुनाव का जिक्र

बिस्कोमान चुनाव में सुनील सिंह की जीत का जिक्र करते हुए कुशवाहा ने कहा, “अगर इतनी ही गड़बड़ी थी, तो सुनील सिंह कैसे जीत गए?”

आनंद सिंह का जिक्र

आनंद सिंह पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “जो लोग अपराध करते हैं, वे सलाखों के पीछे भी जाते हैं और आत्मसमर्पण भी करते हैं। यही नीतीश कुमार की सुशासन सरकार की ताकत है।”

2025 में फिर नीतीश सरकार का दावा

कुशवाहा ने कहा, “2025 में एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनेगी। इसके लिए एनडीए पूरी तरह से समर्पित है।”

बाइट:

उमेश कुशवाहा, JDU प्रदेश अध्यक्ष:
“हम न किसी को फंसाते हैं और न बचाते हैं। नीतीश कुमार की सरकार में कानून का राज है और बिहार में सुशासन कायम है।”

एंकर:
बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राजद पर हमला करते हुए 2025 में नीतीश सरकार की वापसी का दावा किया है। अब देखना होगा कि जनता इस सियासी जंग में किसे समर्थन देती है।

Leave a Comment

और पढ़ें