समस्तीपुर – दरभंगा रेलखंड पर पांचवे दिन भी रेल सेवा ठप!

SHARE:

दरभंगा से सोनी पांडे

जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 7 के बजाए 30 किमी तय करनी पड़ रही है,रेलवे अधिकारी ने कहा हर पल स्थिति पर नजर रखा जा रहा है और स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया जाएगा।* 

दरभंगा में बागमती नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है, समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर हायाघाट के पास बागमती नदी स्थित पुल संख्या 16 के गाटर पर पानी का दबाब लगातार बढ़ते ही जा रहा है ऐसे में गाटर पर दबाब बने रहने के कारण पांचवा दिन भी रेल परिचालन ठप रहा। जिस कारण 11 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। वही 16 ट्रेन को दरभंगा सीतामढ़ी रेल खंड से या मुजफफरपुर ,बरौनी ,स्टेशन से चलाया जा रहा है। 

दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर लगातार पांचवे दिन भी ट्रेनों का परिचालन बंद है। हायाघाट और थलवारा स्टेशनों के बीच बने बागमती नदी के पुराने पुल पर पानी खतरनाक स्थिति तक  पहुंच गया है। यह पानी लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ की वजह से 31 अगस्त से पूर्व मध्य रेल ने इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया है।दरअसल, इस इलाके की बड़ी आबादी के लिए ट्रेनें ही आवागमन का सबसे बड़ा सहारा है । इनके बंद हो जाने की वजह से लोगों को जिला मुख्यालय लहेरियासराय की 7 किलोमीटर की दूरी 30 किलोमीटर चल कर तय करनी पड़ रही है। अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे लेकर पैदल काफी दूर चलना पड़ता है।

वहीं, दरभंगा रेलवे स्टेशन डायरेक्टर पुष्कर कुमार ने कहा कि दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर हायाघाट और थलवारा के बीच बागमती नदी पर बने पुल संख्या 16 पर पानी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। इसकी वजह से इस रेलखंड के अप और डाउन रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा से होकर समस्तीपुर होते हुए भागलपुर और पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर होते हुए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई ट्रेनों को सीमित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे हर पल स्थिति पर नजर रख रहा है और स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment