रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की शुरूआत में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उनके बताए हुए सिद्धांत एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज पूरा देश मना रहा है। मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारों से जिला कार्यालय गूंज उठा मौके पर जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, पूर्व झंझारपुर प्रभारी जन्मजेय सिंह, निव वर्तमान नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी, नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार, आईटी सेल जिला संयोजक राजीव झा, सहसंयोजक कन्हैया साह, नगर महामंत्री आदित्य झा, रवि महतो ,शिव नाथ दास, मनीष कर्ण, चंदन कुमार राम, पुकार ठाकुर, सतीश दास सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।