रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
स्वाभिमान पार्टी गया जिला इकाई की ओर से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी प्रमुख मार्गो से होते हुए टावर चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। प्रदर्शनकारी यातायात में सुधार की मांग लिखि तख्ती साथ लेकर साथ चल रहे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व संयोजक कौशल शर्मा, प्रदेश महामंत्री शिशुपाल व पिंटू शर्मा कर रहे थे। प्रदर्शनकारियो का कहना है कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं रहने से शहर में कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे समय पर ना तो बच्चे स्कूल आ जा रहे हैं ना ही सरकारी गैर सरकारी संस्थान में काम करने वाले लोग पहुंच पा रहे हैं। प्रदर्शनकारी जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस की व्यवस्था की मांग जगह-जगह पर जहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियो में सन्या पांडे, गीता देवी, कौशल्या प्रसाद, राजमणि देवी, राजेश गुप्ता, भोला प्रसाद, मनोज भदानी, राम जी केसरी, रणधीर कुमार, अविनाश भदानी व अन्य शामिल थे।
बाइट शिशुपाल प्रदेश महामंत्री
बाइट गीता देवी
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया