रिपोर्ट- अमित कुमार
-पटना की चर्चित मिठाई दुकान हरिलाल के ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी हुई है । पुलिस की मौजदूगी में यह रेड चल रही है । पुलिस ने पूरे इलाके को बैरिकेड करते हुए वहां अपनी कार्रवाई शुरू की । एसके पुरी सहित पटना में मौजूद हरिलाल के कई ठिकानों पर एक साथ यह छापेमारी की गई है । छापेमारी दल की ओर दुकानों में जाने वाले ग्राहकों को भी बाहर ही रोक दिया गया । बताया जा रहा है कि यह छापेमारी आयकर विभाग की ओर से कई गई है. मिठाई दुकान हरिलाल के पटना के विभिन्न इलाकों में कई प्रतिष्ठान हैं ।




