रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
हाजीपुर : यातायात सुरक्षा माह के दौरान परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्काउट गाइड के बच्चे ने शहर में बिना हेलमेट लगाकर यात्रा कर रहे सभी वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया। अक्षयवट राय स्टेडियम परिसर से परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में स्काउट गाइड के बच्चे एवं अन्य अधिकारी जागरूकता रैली निकलकर शहर के अन्य जगहों पर जाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। वहीं स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा बिना हेलमेट पहनकर वहां चला रहे चालकों को गुलाब का फूल देखकर जागरूक किया। बच्चों ने वाहन चालकों को बिना हेलमेट, बिना सीट-बेल्ट लगाकर तीव्र गति से वाहन चलाने नहीं चलाने की अपील की। कहा कि वाहन तेज गति में चलाने से हादसे की खतरा बढ़ जाता है। परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 31 जनवरी तक प्रत्येक दिन चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन कर वाहन चलाने को लेकर जागरूक किया गया। धीरेंद्र कुमार ने कहा कि कहा कि सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। धीरेंद्र कुमार ने आम लोगों से यातायात नियमों के पालन कर वाहन चलाने की अपील की। कहा कि नियमों का उलंघन कर रोड पर तेज गति से वाहन चलाने पर हादसे की खतरा बढ़ जाता है।




