पटना ग्रामीण एसपी के निर्देश पर चलाये गए समकालीन अभियान में एक साथ 85 गिरफ्तारी से अपराधियों में हडकंप!

SHARE:

:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(पटना): इस वक्त पटना से जुड़ी खबर मिल रही है जहाँ 21 जनवरी को पटना ग्रामीण एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के दौरान पटना पुलिस की ताबड़तोड़ कारवाई देखने को मिली है।

इस संबंध में पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पटना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुख्यात एवं कांडों में वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विगत एक दिन पूर्व समकालीन अभियान चलाया गया था जिसमें कुल 85 गिरफ्तारी, 4 कुर्की जब्ती , 2 इस्तेहार का तामिला, 37 लीटर अवैध देशी शराब बरामदगी के साथ-साथ 250 लीटर अवैध देशी महुआ शराब का विनष्टीकरण किया गया। विशेष रूप से चलाये गए इस अभियान के दौरान पुलिस पर हमला करने, मधनिषेध, एससी-एसटी, हत्या के प्रयास एवं अन्य जघन्य कांडों में गिरप्तारी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान की प्रथम प्राथमिकता अपराध पर अंकुश लगाना है और कानून व्यवस्था को लोगों के बीच स्थापित करना है। आगे भी इस तरह के अभियान पटना पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेंगे।

Join us on:

Leave a Comment