रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना, 22 जनवरी 2025: पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर और जीपीओ गोलंबर के बीच पटना स्मार्ट सिटी की अगुवाई में बन रहे मल्टी मॉडल हब का आज बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पटना स्मार्ट सिटी के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में मल्टी मॉडल हब का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार में डबल इंजन की सरकार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा, “मल्टी मॉडल हब के बन जाने से पटना के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यह परियोजना यातायात को सुगम बनाने और शहर को आधुनिक स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाएगी।”
बाइट: “बिहार में डबल इंजन की सरकार के तहत विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। मल्टी मॉडल हब से लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी और पटना को एक नई पहचान मिलेगी।” – विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री, बिहार




