खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं – संतोष कुमार साहू!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। एमएसएमई विकास कार्यालय पटना के सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार साहू ग्रेड 1 आईईएस, ने पटना के फुलवारी शरीफ स्थित मदर इंटरनेशनल टीचर ट्रेनिंग अकादमी में खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम किया ।
पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड के अंतर्गत मदर इंटरनेशनल टीचर ट्रेनिंग अकादमी के सभागार में आज एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के पटना स्थित एमएसएमई विकास कार्यालय के द्वारा खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के 70 / 80 युवक युवतियों में भाग लिया। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के पटना स्थित एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार साहू ग्रेड 1 आईंईएस ने उपस्थित लोगों को एमएसएमई की क्रियाकलापों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान किया और लोगों को अपने क्षेत्र में उद्योग लगाकर समाज में उत्पन्न बेरोजगारी की समस्या का समाधान देने वाला बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन MSME पटना के सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार साहू ग्रेड 1 आईईएस, जिला उद्योग केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री विद्याभूषण पाठक, MITTA के निदेशक, मोहम्मद अरशद अहमद, प्राचार्या डॉक्टर गुलिस्ता खातून, श्रीमती सुप्रिया चटर्जी,श्रम शक्ति की सचिव श्रीमती उषा तिवारी, श्रीमती कुमारी सपना, पल्लवी कुमारी, श्री राजेश कुमार सिंह, श्री अंकेश कुमार आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
उद्योग विभाग, बिहार सरकार के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री विद्याभूषण पाठक ने उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बिहार सरकार उद्योग विभाग की महत्वाकांक्षी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना से जुड़कर उद्योग क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम संयोजक श्री अंकेश कुमार ने उपस्थित बेरोजगार युवक युवतियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। श्रम शक्ति की सचिव श्रीमती उषा तिवारी एवं पल्लवी कुमारी ने खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित उद्योग के बारे में बहुत सी जानकारियां प्रदान किया।
MSME के सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार साहू ग्रेड 1 आईईएस ने अपने मंत्रालय के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारियां लोगों को प्रदान किया और लोगों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आने को कहा। MITTA की प्राचार्य या डॉक्टर गुलिस्ता खातून ने भी लोगों को उद्योग लगाकर बेरोजगारी दूर करने में भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री राजेश कुमार सिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अंत में श्रीमती कुमारी सपना ने उपस्थित लोगों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया और धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें