रिपोर्ट- अमित कुमार!
मौसम विभाग ने बिहार के 29 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। अलर्ट के अनुसार, अगले तीन घंटे तक इन जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

प्रभावित जिले
उत्तर बिहार: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली।
मध्य और दक्षिण बिहार: पटना, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय।
पूर्व बिहार: भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया।
कोसी और सीमांचल क्षेत्र: सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार।
अलर्ट का समय और वैधता
जारी तिथि एवं समय: 21 जनवरी 2025, सुबह 6:03 बजे
वैधता अवधि: 21 जनवरी 2025, सुबह 9:03 बजे तक
दिशानिर्देश
- यात्रा के दौरान सावधानी: वाहन चलाते समय धीमी गति से चलें और फॉग लाइट का उपयोग करें।
- वायु परिवहन: दृश्यता की कमी के कारण उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना।
- स्थानीय जानकारी: मौसम की अद्यतन जानकारी के लिए मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज देखें।
वेबसाइट: mausam.imd.gov.in/patna
फेसबुक: IMD Patna
ट्विटर: @imd_patna
चेतावनी रंग कोड
नारंगी (ऑरेंज): सतर्क रहें और तैयार रहें।
लाल: आवश्यक कार्रवाई करें।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के यात्रा से बचें और खुद को सुरक्षित रखें।