वैशाली- हीरो एजेंसी में शार्ट सर्किट से अचानक लगी भीषण आग, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के बेलसर बाजार स्थित कावेरी हीरो एजेंसी में अचानक शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटे उठती आसपास स्थानीय लोगों की भिड इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आंगपर काबू पाने का प्रयास कर रही लेकिन अब तक आंग पर काबू नहीं पाया गया है। बताया गया है कि मंगलवार की शाम एजेंसी संचालक एजेंसी बंद कर चले गए। थोड़ी ही देर बाद एजेंसी से आग की ऊंची ऊंची लपटे निकलने लगी एजेंसी से आगकी लपटे उठती देख आसपास स्थानीय लोग जुट गए स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने की पुलिस और एजेंसी संचालक को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आंग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। इस आग लगी की घटना में एजेंसी में रखा सारा बाइक जलकर खाक हो गया है। बताया गया है कि इस आग लगी की घटना में एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें