खेलने के दौरान बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत, परिजनों में चित्कार!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

:- एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ तुलसियाही गांव में खेलने के दौरान एक बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।
मृतक बच्चे का नाम मिथुन कुमार बताया जा रहा है।
आपको बता दें घर के आंगन में एक बच्चा गेंद के साथ खेल रहा था कि अचानक घर के आंगन में बने पानी भरे गड्ढे में वह बच्चा डूब गया। जब तक उस बच्चे को परिजन के द्वारा बाहर निकला गया तब तक उस बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद उस बच्चे को परिजन के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा लाया गया मगर डॉक्टर ने भी उस बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

BYTE :- मृतक बच्चे का पिता।
BYTE :- मृतक बच्चे का माता।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें