मधुबनी- उद्योग भवन से 475.271 लीटर विदेशी शराब व बियर पुलिस ने किया बरामद!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

पूर्व में भी यहां से शराब का बरा खेप हो चुका है बरामद

ऐंकर– मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड कार्यालय से सटे पीछे बने उद्योग भवन से पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर भारी मात्रा में अंग्रेजी विदेशी शराब के साथ बियर केन व देसी चुलाई शराब बरामद कर लिया है |

बताते चले की प्रखंड कार्यालय के पीछे उद्योग भवन से भारी मात्रा में शराब बरामद होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस से पूर्व में भी उद्योग भवन के कमरे से भारी मात्रा में शराब बरामद हो चुका है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में ये छापेमारी अभियान चलाया गया और उद्योग भवन में छापेमारी चलते देख शराब माफियाओं में हरकंम्प मचने लगा, उद्योग भवन से भारी मात्रा में अंग्रेजी विदेशी शराब 51 कार्टून, केन बियर 500 एमएल का 10 बोतल के साथ देशी चुलाई शराब 06 लीटर के साथ कुल शराब की मात्रा 475.271लीटर बरामद किया गया। बरामद शराब को जप्त कर थाना परिसर लाया गया। रहिका थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की शराब कारोबार में संलिप्त कारोबारियों को चिन्हित कर लिया गया है। जिसे गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी जारी है जल्द ही सभी संलिप्त शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस तरह प्रखंड कार्यालय के पीछे बने उद्योग भवन से भारी मात्रा में दूसरी बार शराब बरामद होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें