लालगंज से मुन्ना शुक्ला की पत्नी अन्नू शुक्ला ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

लालगंज के पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ़ मुन्ना शुक्ला के आजीवन करावास होने के बाद उनकी पत्नी सह लालगंज के पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला एक बार फिर से हुंकार भरी है। मुन्ना शुक्ला के सजा होने के बाद आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में
उनके चुनाव लड़ने और नहीं लड़ने के अटकलों पर विराम लगाते हुए अन्नू शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि बिल्कुल चुनाव लडूंगी। लालागंज मेरा परिवार है और यहाँ मै घर घर से जुड़ी हुँ। उन्होंने कहा कि हमलोग हवा हवाई नहीं चलते, जमीन पर चलते हैँ। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि जिस वक्त वे न्यायालय का सम्मान करते हुए आत्मसमर्पण करने जा रहे थे,

उस वक्त तमाम लोग रो रहे थे। आज भी उनके चाहने वाले उनकी रिहाई के लिए पूजा पाठ कर रहे हैँ। ये तमाम बातें वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड के फतेहाबाद बोरहा मंदिर पर आयोजित शिव शक्ति महायज्ञ के शुभारम्भ के दौरान पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला ने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा। उनके इस बयान के बाद चुनावी हलचल तेज हो गयी है। आपको बता दें कि
अखिल भारतीय धर्म संघ के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित रमाशंकर शास्त्री के नेतृत्व में 18 जनवरी को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारभ हुआ। यह कलाश यात्रा लालगंज के बसंता जहनबाद घाट से प्रारम्भ होकर यज्ञ स्थल तक पहुंची। जहाँ कलश पूजन के साथ यज्ञ प्रारम्भ होकर 26 जनवरी तक चलेगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें