रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर- एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मुजफ्फरपुर के क्लब मैदान में पौधा रोपण किया है.. इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पर्यावरण वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किया था .. इस अभियान के अंतर्गत पूरे भारत मे 11 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए जा चुके है … इस अभियान की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में कर चुके है … एक पेड़ मां के नाम अभियान की चर्चा एंव प्रशंसा अंतराष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी है.. संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक एंव प्रशसनीय कदम के लिये बधाई दिया था.. जिस अभियान को आगे बढ़ाते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दो पौधा लगाकर लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया
बाइट : – दिलीप जायसवाल BJP प्रदेश अध्यक्ष




