अस्पताल में हड्डी के डॉक्टर नहीं रहने से, मरीजों का हो रहा आर्थिक शोषण, लोगों ने जिलाधिकारी से डॉक्टर की मांग की!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल :- राघोपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित रेफरल अस्पताल राघोपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं रहने के कारण आम मरीज खासकर गरीब मरीजों को बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों ने कहा कि स्पताल में एक्स-रे की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन प्लास्टर और हड्डी संबंधी उपचार के लिए मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिक और नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भारी शोषण का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मयंक गुप्ता, उमेश गुप्ता, रामबाबू, अनुज चौधरी, निशांत जयसवाल,गणेश कुमार एवं मो० अफताब ने जिलाधिकारी सुपौल से अपील किया है कि अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलने से गरीबों को उचित इलाज मिल सकेगा और आर्थिक दोहन से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि राघोपुर के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें